सोमवार, 4 जुलाई 2011

आत्म - परिचय

        आत्म - परिचय 
 नाम ---------डॉ 0 जटा शंकर त्रिपाठी " जिज्ञासु " 
 पिता का नाम ------स्व 0  शिव शंकर त्रिपाठी
 माता का नाम ---------स्व0    राम  दुलारी
 जन्म -तिथि ------१५ जून १९५७ ई० 
जन्म -स्थान ---ग्राम- गोपलापुर पोस्ट -झीगुर जिला -प्रतापगढ़ उ० प्र० 
प्रारम्भिक शिक्षा गाँव में ही सम्पन्न हुई तथा उच्च शिक्षा इलाहाबाद विश्व विद्यालय से प्राप्त की | सन १९८३ ई0 में दर्शन शास्त्र विभाग इलाहबाद विश्व विद्यालय से" भारतीय समकालीन दर्शन में प्रो० आर० डी ० रानाडे के योगदान"विषय पर डाक्टर आव फिलासफी की उपाधि प्राप्त की सन १९८६ ई० में उक्त शोध प्रबंध का प्रकाशन "एकेडमी आव कम्परेटिव फिलासफी एंड रिलिजन" ,बेलगाँव {कर्नाटक प्रदेश  }द्वारा किया गया  दर्शन एवं धर्म की समन्वयात्मक प्रवृत्ति के फलस्वरूप ब्रह्मवर्चस शोध संस्थान, शान्ति कुञ्ज हरिद्वार से जुड़े रहे| सम्प्रति उत्तर प्रदेश सचिवालय लखनऊ में अनुभाग अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं | राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान  उ० प्र० सचिवालय के संस्थापक सदस्य एवं विभिन्न  साहित्यिक  संस्थाओं से जुड़े रहे हैं| स्वतंत्र लेखन यथा कविता ,कहानी ,व निबंधात्मक लेख में विशेष रूचि रखते हैं  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें