रविवार, 31 जुलाई 2011

सेवा -मुक्ति

अविराम जीवन का,
यह विराम स्थल  |
जहां पर आपकी -
सम्पूर्ण----------
शासकीय सेवाओं का -
मूल्यांकन करते हुए ,
अश्रुपूरित नयनों से
ससम्मान विदा कर रहें हैं  |
एक स्मृति स्थल कहलायेगा |
आपका अकिंचन स्नेह,
सदैव याद दिलाएगा |
आपके अपूर्व-
कौशल और साहस का  |
दीर्घायु एवं स्वस्थ हों,
इन्हीं शुभकामनाओं द्वारा-
सहर्ष अभिनन्दन,सादर नमन |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें