आगे बढ़ो, आगे बढ़ो, तुम युवा साथियों |
वक्त की आवाज सुनो अब प्यारे भाइयों ||
सर्वप्रथम शिक्षा को अब लक्ष्य बनाओ तुम |
जात-पात,छुआ-छूत,का भेद मिटाओ तुम ||
युवा- लक्ष्य को ही अब उद्देश्य बनाओ तुम |
एक दुसरे के कदम से कदम मिलाओ तुम ||
स्वस्थ बनो स्वस्थ बनो युवा साथियों |
तेरे शीश कभी झुके नहीं युवा साथियों ||
आगे बढ़ो, आगे बढ़ो,तुम युवा साथियों |
वक्त की आवाज सुनो अब प्यारे भाइयों ||
भाई चारे के तहत आपस में ऐसा प्यार हो |
संगठन की शक्ति के तुम्ही अब सूत्रधार हो ||
अपने अपने परिवार के तुम्ही कर्णधार हो |
देश के नव- निर्माण में अब भागीदार हो ||
एक बनो, नेक बनो, तुम युवा साथियों |
देश की पहचान तुम्ही हो युवा साथियों |
आगे बढ़ो, आगे बढ़ो,तुम युवा साथियों |
आगे बढ़ो, आगे बढ़ो,तुम युवा साथियों |
वक्त की आवाज सुनो अब प्यारे भाइयों ||
स्वच्छता अपनाते हुए रोग भगाओ |
देश खुशहाली में भी अब हाथ बंटाओ ||
वृक्षारोपण का महाअभियान चलाओ |
|गाँव- गाँव जागरण के गीत सुनाओ ||
साथ चलो साथ चलो अब युवा साथियों |
स्वदेश पर कुर्वान हो अब युवा साथियों ||
आगे बढ़ो, आगे बढ़ो,तुम युवा साथियों |
वक्त की आवाज सुनो अब प्यारे भाइयों ||
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें