शनिवार, 10 दिसंबर 2011

सोंचें

जिसने देखा है ---
भूख से बिलखते हुए ,
नंगे तन बच्चों को |
अपनी ही आँखों के सामने ,
रोते और बिलखते हुए |
जिसने देखा है------
 अपनी ही भार्या को, 
जीविकार्थ कहीं अन्यत्र --
मजबूरन काम करते हुए ,
जिसने देखा  है-----
 अपने मरणासन्न पिता को,
 औषधि के अभाव में मरते हुए- 
 तथा अपने मित्र को ,
आपत्ति में फंसे हुए |
 और जिस  नारी ने ----
पराजित पति का मुंह देखा है |
उसे नर्क में इससे अधिक, 
 कुछ अप्रिय और कष्ट ---
 देखने को मिलेगा क्या  ?

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें